फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
आसिका संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह लोकसभा सीट 1952 में देश के लिए हुए पहले संसदीय चुनाव में नहीं थी। दूसरे लोकसभा चुनाव के दौरान 1957 में इसका गठन किया गया। यह क्षेत्र गंजम जिले का हिस्सा है। असिका बदनाडी नदी और पवित्र नदी रशिकुलिया के बीच बसा होने के कारण यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य खूब निखरा है। इसे भारत के चीनी शहर के रूप में जाना जाता है। यहां की मीठे पानी की झील तंपारा पर्यटकों के बीच खूब लोकप्रिय है। बुद्धाखोल में पंचूमहादेव का मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल है।