फेज: 4
चुनाव तारीख: 29 अप्रैल 2019
जाजपुर संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सीट 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन के समय अस्तित्व में आई। जिला मुख्यालय होने के कारण इसी क्षेत्र में सभी प्रमुख प्रशासनिक कार्यालय हैं। पहाड़ियों से घिरा यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है। इस इलाके में अशोकझार वॉटरफॉल पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां पुरातत्व विभाग का संग्रहालय भी दर्शनीय स्थल है। यहां पर ऐतिहासिक दस्तावेजों को संभालकर रखा गया है। धार्मिक रूप से यहां का चंडीखोले चंडी मंदिर और बिराजा मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल है।