फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
बोलांगिर संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सीट 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन के समय अस्तित्व में आई। यह क्षेत्र प्रदेश के पश्चिमी भाग के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल है। यहां का भीमा डुंगुरी स्मारक यहां की ऐतिहासिकता की गवाही देता है। इस क्षेत्र में सेंतला चंडी मंदिर और कुमुद पहाद मंदिर धार्मिक रूप से बेहद लोकप्रिय आस्थास्थल हैं।