फेज: 4
चुनाव तारीख: 29 अप्रैल 2019
केन्द्रापड़ा संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सीट 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन के समय अस्तित्व में आई। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां पर सभी बड़े प्रशासनिक कार्यालय हैं। यह क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के खूबसूरत बीच के लिए प्रसिद्ध है। यहां के गहीरमाथा बीच पर बड़ी संख्या में लोग कछुओं को देखने पहुंचते हैं। कनिका यहां का प्रसिद्ध वनीय क्षेत्र है। इसमें बड़ी संख्या में हिरन समेत अन्य पशु पाए जाते हैं। श्री बलदेव जू मंदिर यहां का प्रमुख धार्मिक केंद्र है।