फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
भुवनेश्वर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा के 21 संसदीय क्षेत्र में से एक है। यह शहर ओडिशा की राजधानी है। इसी क्षेत्र में कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है। इसी क्षेत्र में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में प्रसिद्ध कलिंग युद्ध हुआ था। भुवनेश्वर को पूर्व का काशी भी कहा जाता है। यह प्रसिद्ध बौद्ध एवं जैन स्थल भी है। यहां आश्चर्यजनक मंदिरों तथा गुफाएं पर्यटकों को ललचाती हैं। यहां पत्थर से बनी खूबसूरत मूर्तियां और बर्तन मिलते हैं। इस क्षेत्र की साडि़यां भी काफी लोकप्रिय हैं। खास कर जरीदार काम वाली साड़ी।