फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
बीजापुर, कर्नाटक के 28 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह आदिलशाही बीजापुर सल्तनत की राजधानी भी रहा है। दक्षिण भारत में पांच हिन्दु शासन के पतन के कारण बीजापुर समेत पांच राज्यों का उदय हुआ। शहर की मस्जिदें, मकबरे, महल और किले पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। यहां का गुम्बद विश्व का दूसरा सबसे विशाल गुम्बद है। कर्नाटक की कला और संस्कृति में बीजापुर का विशेष योगदान रहा है। यहां की जुम्मा मस्जिद काफी प्रसिद्ध है इस मस्जिद को बीजापुर की सबसे विशाल और भारत प्रथम मस्जिद कहा जाता है। शहर में इब्राहिम रोजा एक खूबसूरत मकबरा है। इनके अलावा यहां एक किला है जो यहां का आकर्षण केंद्र है जिसका नाम है बीजापुर किला। बीजापुर की दिल्ली से दूरी 1,677 किलोमीटर है।