फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह कर्नाटक के 28 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यहां 1951 में सबसे पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। यह बंगलौर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण में तमिलनाडु की सीमा पर बसा है। मैसूर न सिर्फ कर्नाटक में पर्यटन के लिहाज़ से महत्वपूर्ण है बल्कि आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों के लिए एक कड़ी के रूप में भी काफी महत्वपूर्ण है। शहर में सबसे ज्यादा टूरिस्ट मैसूर के दशहरा उत्सव के दौरान आते हैं। मैसूर से थोड़ी दूर कृष्णराज सागर डैम और उससे लगा वृंदावन गार्डन यहां की काफी प्रसिद्ध जगह है। यहां प्रसिद्ध मैसूर विश्वविद्यालय भी है। दिल्ली से मैसूर की दूरी 2,328.1 किलोमीटर है।