फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
काकीनाडा आंध्रप्रदेश के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। राजनीतिक दलों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यहां सबसे सफल पार्टी रही है। कांग्रेस ने नौ बार यहां से सांसद दिए हैं। यह क्षेत्र गोदावरी जिले में आता है। यहीं पर जिले के सभी बड़े दफ्तर हैं। यह राजामुंदरी के बाद पूर्वी गोदावरी जिले का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर माना जाता है। यहां की सिनेमा रोड के किनारे 12 सिनेमाहॉल हैं। यहां के प्रसिद्ध स्थलों में पीतमपुर में श्री कुक्कुटेश्वरा स्वामी मंदिर और सामलकोटा में श्री चालुक्य कुमाररामश्री भीमेश्वरस्वामी मंदिर हैं। यह क्षेत्र विश्व स्तर पर काजा नामक मिठाई के लिए भी जाना जाता है। यहां के पीतमपुर राजा का सरकारी कॉलेज अब 100 साल से अधिक पुराना है। राजधानी हैदराबाद से यह क्षेत्र 485 किलोमीटर है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यह इलाका 1880 किलोमीटर दूर है।