फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
मछलीपट्टनम आंध्र प्रदेश का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। देश के पहले लोकसभा चुनाव में यहां से कम्युनिस्ट पार्टी के सनाका बुच्चीकोतैय्या सांसद चुने गए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यहां पर सबसे ज्यादा नौ बार सफल रही। यह इलाका कृष्णा जिले में आता है। यहां जिला मुख्यालय एवं नगरपालिका के सभी बड़े दफ्तर हैं। यह मण्डल मुख्यालय भी है। इस क्षेत्र का इतिहहास 14वीं शताब्दी से मिलता है। यहां साईं बाबा मंदिर बहुत प्रचलित है।