• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP- 6 बजे 6 बड़ी खबरें : इंदौर में बढ़े मेट्रो रेल के कदम, छिंदवाड़ा में एक दिन में 33 बच्चे मुक्त, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

MP Top News: इंदौर में मेट्रो रेल का विस्तार हो रहा है। सुपर कॉरिडोर से एमआर 10 आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चली। 31 मई को पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 05:58:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 05:58:11 PM (IST)
MP- 6 बजे 6 बड़ी खबरें : इंदौर में बढ़े मेट्रो रेल के कदम, छिंदवाड़ा में एक दिन में 33 बच्चे मुक्त, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
MP- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

HighLights

  1. मेट्रो रेल सुपर कॉरिडोर में 5.9 किमी के हिस्से में ही चल रही है
  2. आदिवासी मरीज की मौत पर अस्पताल का अमानवीय रवैया
  3. छिंदवाड़ा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान, एक दिन में 33 बच्चे मुक्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। इंदौर शहर में मेट्रो के कदम और आगे बढ़ गए हैं। शुक्रवार सुबह ट्रेन सुपर कॉरिडोर से एमआर 10 आईएसबीटी तक वायडक्ट पर 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अभी तक मेट्रो रेल सुपर कॉरिडोर में 5.9 किमी के हिस्से में ही चल रही है। ट्रेन को जल्द ही गांधी नगर से रोबोट चौराहे तक चलाने के लिए काम चल रहा है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

सतना के जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही और निजी अस्पतालों की मनमानी का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम शिवसागर निवासी एक आदिवासी मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन मौत के बाद भी पीड़ित परिवार को चैन नसीब नहीं हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने भुगतान का हवाला देते हुए शव देने से इनकार कर दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)


छिंदवाड़ा जिले में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एक ही दिन में अलग-अलग इलाकों से कुल 33 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें काउंसलिंग के लिए भेजा गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी रामकिशोर चावले शुक्रवार सुबह रिश्वत लेते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन (EOW) की टीम के हत्थे चढ़ गया। पटवारी की शिकायत की पुष्टि के बाद शुक्रवार को EOW की 12 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों दबोच लिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

ग्वालियर की महिला एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) ने 60 साल पूरे किए। इस दौरान 4000 एसोसिएट ट्रेनिंग ऑफिसर देश को दिए। ये अधिकारी स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण देते हैं। अकादमी में प्री-कमीशन, रिफ्रेशर और जीसीआई कोर्स होते हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

छिंदवाड़ा जिले में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के नाम पर फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर तबादला रुकवाने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत सीईओ ने इस मामले में कोतवाली पुलिस में FIR दर्ज कराई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)