फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
अनंतनाग, जम्मू कश्मीर के 6 लोकसभा निर्वाचन में से एक है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह शहर काफी महत्वपूर्ण है। यह शहर सरोवरों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। सरोवर के अलावा यह जगह मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों आदि के लिए भी जानी जाता है। मुस्लिम शासन के समय यहां के शासकों ने अनंतनाग के मंदिर को नष्ट करके नगर को 'इस्लामाबाद' नाम दिया था, लेकिन अभी तक प्राचीन नाम ही प्रचलित है। अनंतनाग सूफी, संत और ऋषि- मुनियों की भूमि है। दिल्ली से अनंतनाग की दूरी 750 किलोमीटर है।