फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
जम्मू, जम्मू कश्मीर के 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। जम्मू, भारत के उत्तर राज्य जम्मू-कश्मीर में तीन में से एक प्रशासनिक खण्ड है। यह क्षेत्र अपने आप में एक राज्य नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर राज्य का एक भाग है। क्षेत्र के प्रमुख जिलों में डोडा, कठुआ, उधमपुर, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, किश्तवार और पुंछ आते हैं। क्षेत्र की अधिकांश भूमि पहाड़ी या पथरीली है। जम्मू शहर, जिसे आधिकारिक रूप से जम्मू-तवी भी कहते हैं, इस प्रभाग का सबसे बड़ा नगर है और जम्मू-कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी भी है। नगर के बीच से तवी नदी निकलती है, जिसके कारण इस नगर को यह आधिकारिक नाम मिला है। जम्मू नगर को 'मन्दिरों का शहर' भी कहा जाता है। यहां कुछ प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ भी हैं, जैसे वैष्णो देवी। दिल्ली से जम्मू की दूरी 589 किलोमीटर है।