फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बांका का महत्वपूर्ण स्थान है। देश के लिए 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र का अस्तित्व नहीं था, 1957 में इसे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में गठित किया गया। बांका में ही जिला मुख्यालय के सभी बड़े दफ्तर हैं। यह क्षेत्र झारखंड सीमा से जुड़ता है। यह क्षेत्र वनसंपदा से भरपूर है। यहां साल, आबनूस, आसन, केंदु और महुआ के वृक्ष बहुतायत में मिलते हैं। इस क्षेत्र में जंगली हंस, बतख, चील और बटेर जैसे पक्षी निवास करते हैं। यहां गन्ना से गुड़ उत्पादन के लिए कई मिलें हैं।