फेज: 5
चुनाव तारीख: 6 मई 2019
हाजीपुर बिहार का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यहां पर वैशाली जिले का मुख्यालय भी है। ऐतिहासिक महत्व के साथ ही शहर भारतीय रेल के पूर्व-मध्य रेलवे मुख्यालय भी है। गंगा और गंडक नदी इस इलाके से जुड़कर बहती हैं। केले, आम और लीची के उत्पादन के लिए यह पूरे भारत में मशहूर है। हिन्दू मान्यताओं में गज हाथी और ग्राह मगरमच्छ की लड़ाई में प्रभु विष्णु के स्वयं यहां आकर गज को बचाने और ग्राह को शापमुक्त करने का वर्णन है। भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्य आनंद की अस्थियां इस क्षेत्र में ही जमींदोज हैं। इस इलाके पर हर्षवर्धन के बाद पाल वंश, चेदि वंश, तुर्क-अफगानी, लोधी, मुगलों के बाद अंग्रेजों ने अधिपत्य कायम किया।