Bihar Chunav 2025 Highlight: दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 122 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग आज समाप्त हो गई है। अब बिहार के सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 14 नवंबर को हो जाएगा। इस चरण में 22 जिलों में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 के दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म
HIGHLIGHTS
Bihar Election 2025 के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान खत्म
1,302 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला EVM में बंद।
मतदाताओं ने भारी संख्या में अपने वोट का उपयोग किया।
Live Bihar Election Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। इस चरण में गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोट डाले गए। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई मंत्रियों समेत बिहार के बड़े नेताओं ने मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला है।