कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मालदा में रविवार को आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो पीएम मोदी 'तानाशाह' बन जाएंगे। अगर हम अपने अधिकारों के लिए खड़े नहीं हुए तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूत किया। बाबा साहब आंबेडकर ने देश को संविधान दिया, जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए। लेकिन, नरेन्द्र मोदी ऐसा नहीं करते, वह सिर्फ कांग्रेस को गाली देकर आगे बढ़ना चाहते हैं।