कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिमला के रोहड़ू में जनसभा की। इस बीच खरगे ने हिमाचल की खूबसूरती का बखान करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि शिमला की सुंदरता और वातावरण देखने के बाद ऐसा लगता है मानो ये हमारा स्विट्जरलैंड है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। पर्यटन के बढ़ने से लोगों के पास पैसे आते हैं। पैसे आने पर लोग उसे खर्च करते हैं, जिससे छोटे व्यापारियों को उठने में मदद मिलती है।