फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
बीद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। यह क्षेत्र कृष्णा नदी की सहायक नदी के किनारे बसा है। पहाड़ी श्रृंखला से घिरा यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है। जिला मुख्यालय होने के चलते यह प्रमुख क्षेत्र भी है। इस क्षेत्र को देवगिरि के यादव शासकों ने बसाया था। बाद में यह हैदराबाद के निजाम की रियासत का हिस्सा हो गया। यहां की ऐतिहासिक इमारतों में बिंदुसरा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए बनाई गई दीवार प्रमुख है। धार्मिक स्थलों में यहां का कंकलेश्वर मंदिर सबसे लोकप्रिय स्थान है।