फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
चन्द्रपुर महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह क्षेत्र वर्धा नदी की सहायक नदी इरई और झरपट के तट पर बसा हुआ है। गोंडकालीन प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरो के लिए भी पहचाना जाता है। यह क्षेत्र लंबे समय तक हिन्दू और बौद्ध राजाओं का शासन रहा है। 12वीं से 18वीं शताब्दी तक चंद्रपुर गोंडवंश की राजधानी था। यहां महाकाली देवी, अंचलेश्वर मंदिर धार्मिक रूप से बेहद प्रचलित स्थान हैं। गोंड राजाओं द्वारा 550 वर्ष पूर्व बनवाया गया किला भी प्रमुख केंद्र है। यहां का टोबा टाइगर रिजर्व पार्क लोगों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है।