फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 2002 को गठित भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में यह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में संसदीय चुनाव संपन्न हुए। इस क्षेत्र पर मराठाओं ने लंबे समय तक राज किया। यहां की एक पहाड़ी पर रायगढ़ दुर्ग को छत्रपति शिवाजी ने बनवाया था। छत्रपती शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भी यहीं पर हुआ था।