फेज: 4
चुनाव तारीख: 29 अप्रैल 2019
नासिक महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम में है। पवित्र गोदावरी नदी के तट पर बसा यह शहर हिंदू धार्मिक स्थलों में प्रमुख स्थान रखता है। यहां पर सिंहस्था कुंभ मेले का आयोजन होता है। यहां का सबसे प्रमुख भाग पंचवटी है। यह क्षेत्र सातवाहन वंश के राजाओं की राजधानी थी। मुगल काल के दौरान नासिक शहर को गुलशनबाद के नाम से जाना जाता था।