फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
रत्नागिरि सिंधुदुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह संसदीय क्षेत्र 2002 को गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कोंकण क्षेत्र का यह क्षेत्र समुद्री तट पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र का संबंध महाभारत काल से भी है। वनवास का तेरहवां वर्ष पांडवों ने इसी क्षेत्र में बिताया था। यहीं पर म्यांमार के अंतिम राजा थिबू तथा वीर सावरकर को कैद कर रखा गया था। यह बाल गंगाधर तिलक की जन्मास्थली भी है। यह क्षेत्र सह्याद्रि पर्वतमाला से घिरा हुआ है। इस इलाके का अल्फांकसो आम पूरे देश में लोकप्रिय है। यहां पर शिवाजी द्वारा बनवाया गया सिंधुदुर्ग आज भी मौजूद है।