फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
कोल्हापुर संसदीय क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां स्थित पनहला किला यहां के इतिहास की गवाही देता है। इस किले की प्राकृतिक खूबसूरती और शांति लोगों को अपनी ओर खींचती है। किले को 1052 में राजा भोज ने बनवाया था। यह क्षेत्र 1782 तक पनहला रानी ताराबाई के राज्य की राजधानी रहा। पशु पक्षियों की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में बना दाजीपुर बिसन सेंचुरी पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। महालक्ष्मी मंदिर यहां का धार्मिक स्थल है। यहां की कोल्हापुरी हस्तपशिल्प बहुत प्रसिद्ध है। कोल्हापुरी चप्पलें तो देश विदेश में मशहूर हैं हीं। शिवाजी विश्वविद्यालय यहां का प्रमुख शैक्षिक संस्थान है।