फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
जलपाईगुड़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। 1952 में पहले लोकसभा चुनावों में इस संसदीय सीट का अस्तित्व नहीं था। इसे देश के तीसरे लोकसभा निर्वाचन के लिए 1962 में इस संसदीय सीट का गठन किया गया। इस संसदीय क्षेत्र को कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिले के कुछ इलाकों को मिलाकर बनाया गया है। संभागीय और जिला मुख्यालय होने के कारण यहां पर सभी बड़े प्रशासनिक कार्यालय हैं। यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है। यहां पर गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान जीवों के लिए समृद्ध वन्य क्षेत्र है। यहां पर जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य भी लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल है। जलपाईगुड़ी राजबारी देखने के लिए पर्यटक आते हैं।