फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
कुड्डलोर, तमिलनाडु का एक शहर है जो कुड्डलोर जिले का मुख्यालय भी है। यहां लोग तमिल, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी भाषा बोलते हैं। गदिलम, पेन्नीयार, वेल्लार, कोल्लीडम इसी शहर से होकर गुजरती हैं। शहर में तीन कला और विज्ञान कॉलेज हैं जिनमें पेरियार आर्ट्स कॉलेज, सेंट जोसेफ आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज और सी. कंदासामी नायडू कॉलेज फॉर वुमन प्रमुख हैं। इनके अलावा दो इंजीनियरिंग कॉलेज हैं कृष्णासामी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज और सीके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ये दोनों ही कॉलेज यहां के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। कृष्णासामी मेमोरियल पॉलिटेक्निक और पडलेश्वरर पॉलिटेक्निक शहर के दो पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। यहां कई दर्शनिक स्थल भी हैं। चिदंबरम मंदिर, वडलूर मंदिर, वीरानम झील, देवनाथस्वामी मंदिर यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से कुड्डलोर की दूरी 2,386.2 किलोमीटर है।