फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
अल्फांसो आमों के लिए प्रसिद्ध कृष्णागिरि तमिलनाडु का एक प्रमुख शहर है। यह कृष्णगिरि जिला में आता है। प्राचीन काल में यह तमिलनाडु के कोंगू नाडु क्षेत्र का हिस्सा था। आम यहां की मुख्य फसल है। माना जाता है कि आम की सबसे ज्यादा पैदावार यहीं हुई थीं। कृष्णागिरी विशेष रूप से कृष्णागिरी बांध व सरकारी संग्रहालय के लिए प्रसिद्ध है। यहां काले ग्रेनाइट चट्टानों का पहाड़ है। इसी कारण इसका नाम कृष्णागिरी पड़ा। कृष्णागिरी बांध, तेली, अरूलमिगू मारगाथमबीगई चंद्र चूडेश्वर मंदिर यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से कृष्णागिरि की दूरी 2,267 किलोमीटर है।