आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपनी कर्मभूमि बिलासपुर दौरे के पर थे। यहां से उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को ज्यादा से ज्यादा बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में विजय का शंखनाद किया।