भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को रामपुर में सांसद घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले यहां (रामपुर) लोगों का अपहरण हुआ करता था, वसूली होती थी, व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई आती थी, डर से लोग पलायन कर रहे थे, लेकिन आज भयमुक्त वातावरण में रामपुर आगे बढ़ रहा है।