कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल के नाहन पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के चंबा ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली की मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। राहुल गांधी ने कहा कि देश के मीडिया में मोदी, अडानी और अंबानी की पार्टनरशिप में चला रहे हैं। मीडिया अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुका है।