बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के कस्बा शिकारपुर मेरठ -बुलंदशहर - बदायूं स्टेट हाईवे स्थित मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शुक्रवार दोपहर 12:08 बजे उतरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डा भोला सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।