मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आजमगढ़ के फूलपुर पवई में लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन है। वहीं प्रदेश में पिछले सात वर्षों में भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ बल्कि दंगाइयों का राम नाम सत्य हो गया है। आज प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए जा रहे हैं।