उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Chandigarh Visit) बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में आज चंडीगढ़ दौरे पर आए हैं। यहां उन्होंने कहा है कि पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे एक स्वर में गूंज रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया भी आश्वस्त है कि 4 जून को क्या परिणाम आने जा रहा है। मगर कांग्रेस को उसके कारनामों के कारण देश ने इस हाल में भी नहीं छोड़ा है कि वह 400 सीटों पर चुनाव ही लड़ सके।