सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को साखोपार में कुशीनगर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब कोरोना कालखंड में देश परेशान था तब कांग्रेस और सपा के लोग जनता की मदद करने की जगह गायब हो गये थे। यूपी के दो लड़कों में से एक इंग्लैंड तो दूसरा इटली भाग गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के शासन में गरीब मुसहर भूखों मरता था, तब हम सब सड़क पर उतर कर उनके हक की लड़ाई लड़ते थे।