गृहमंत्री अमित शाह ने जामताड़ा के मेंझिया दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछले 55 साल तक झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने की अनदेखी की सत्ता पाने की लालसा में हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस के गोद में जा बैठे। इंडी गठबंधन की इस सरकार ने झारखंड को कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया है।