महराजगंज के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के परिसर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। सपा के शासन काल में सहारा का घोटाला हुआ। अब मोदी सरकार एक-एक पाई वापस करा रही है।