पीएम मोदी ने आज गुजरात के आणंद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को तीन चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और उनके चट्टे-बट्टे को तीन चुनौती देता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि मैंने कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराकर भारत का संविधान झंडा फहराकर सरदार साहब का सपना पूरा किया।