प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।